GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    SPORTS

    सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बिना 1 मैच खेले IPL 2021 से हुए बाहर

    (Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बिना 1 मैच खेले IPL 2021 से हुए बाहर

    Mumbai News, 30 September 2021 (bharatdarshannews.com) : मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और मौजूदा चैंपियन मुंबई ने उन्हें इस साल के शुरू में अपनी टीम से जोड़ा था। मुंबई इंडियन्स की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2021 के बाकी सत्र के लिये चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह को अपनी टीम से जोड़ा है। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘दायें हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। ’

    20 लाख था अर्जुन का बेस प्राइस : अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया था। 21 साल के अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम की ओर से पदार्पण किया जब वे हरियाणा के खिलाफ राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मुंबई के लिए टी-20 प्रारुप में दो मैच खेलते हुए 3 रन बनाने के अलावा 2 विकेट चटकाए हैं। सैयद मुश्ताक अली खेलने के बाद ही अर्जुन आईपीएल में पंजीकरण के लिए योग्य हो गए थे। अर्जुन को पहले भारतीय राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। वे श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

    मुंबई ने खरीदा था तो अर्जुन हुए थे ट्रोल : आईपीएल 2021 की नीलामी लिस्ट में जब अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया था , तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अर्जुन के नीलामी में खरीदे जाने के बाद से ट्रोलिंग और भी बढ़ गई थी। अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा था कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। इस पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को जवाब दिया था। सारा ने इंस्टाग्राम के जरिए भाई अर्जुन को बधाई दी थी और साथ ही कड़े शब्दों में लिखा था, "कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है, यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है।"सारा ने यह शब्द अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखे थे।