GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    HOROSCOPE

    सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 को लगेगा, इन बातों का रखें खास ध्यान

    (Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 को लगेगा, इन बातों का रखें खास ध्यान

    New Delhi  News, 25 July 2018 :  27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगेगा। बताया जाता है कि यह संयोग 104 साल के बाद बनने जा रहा है। चंद्रग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और इसका मोक्ष काल यानि अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर होगा। पंडित भोला नाथ त्रिवेदी का कहना है कि इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल दिखता है, जिसे ब्लड मून अर्थात रक्तिम चांद भी कहा जाता है। वहीं,  महंत केशव दास बताते हैं कि यह पहला अवसर है जब गुरु पूर्णिमा तथा चंद्र ग्रहण एक ही दिन आ रहा है। इसके चलते श्रद्धालुओं को इसके कुप्रभाव से बचने के लिए अपने गुरु से आशीर्वाद लेना चाहिए।

    • चन्द्रग्रहण प्रारंभः 27 जुलाई रात्रि 11.54 बजे से

    • ग्रहण समाप्त : 28 जुलाई तड़के 3.49 बजे

    • सूतक प्रारम्भ : बाद दोपहर 2. 54

    • ग्रहण का कुल समय : 235 मिनट

    इन देशों में दिखेगा चंद्रग्रहण

    भारत, म्यामार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग

    ग्रहण के दौरान यह काम करें

    • चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।

    • सुई व नुकीली चीजों का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।

    • चंद्रग्रहण के समय लोगों को कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए।

    • खानपान से परहेज करना चाहिए।

    ग्रहण के दौरान यह करें

    • घर में पड़ी खाद्य सामग्री में कुशा डालें

    • चंद्रमा का शुभ प्रभाव पाने के लिए वैदिक मंत्र का जाप करें

    • ग्रहण के शुरू होने से पूर्व मुख्य द्वार पर सिंदूर में घी मिलाकर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं

    • ग्रहण के दौरान दान जरूर करें

    किस राशि पर क्या प्रभाव

    • मेषपारिवारिक सुखों में कमी व कई परेशानिया उत्पन्न होंगी। वहीं सफलता पाने के लिए आपको काफी संघर्ष करना होगा। शारीरिक कष्ट भी संभावित।

    • वृषग्रहण के समय सतर्क रहना होगा। कारण, इस दौरान किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान पक्ष को कष्ट उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विवादों से बचने की कोशिश करें।

    • मिथुनसमय सामान्य रहेगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत। धन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा।

    • कर्कः चंद्र ग्रहण का प्रभाव विवादों में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना।

    • सिंहः ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। धनहानि होने की संभावना। शारीरिक कष्ट होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    • कन्याः यह ग्रहण अच्छा साबित होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। जबकि, मन में बेचैनी रह सकती है।

    • तुलाः कार्य में निपुणता आएगी व लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

    • वृश्चिकः नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी और धन लाभ होने से आर्थिक स्थिरता आएगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में विस्तार होने की संभावना है।

    • धनुः धन हानि होने की संभावनाएं। कुछ कारणों से यात्राएं करनी पड़ेगी और इस वजह से घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।

    • मकरः दुर्घनाओं की संभवनाएं बढ़ रही हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। किसी रोग की वजह से शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेवजह तनाव न लें।

    • कुंभः विवाद करने से बचें, परिवार में सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। व्यर्थ की चिंता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

    • मीनः छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा। विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपके साहस और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी।