GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    SPORTS

    CWG 2018 : कुश्ती : शूटिंग में चांदी, डिस्कस थ्रो में दो मेडल

    (Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    CWG 2018 : कुश्ती : शूटिंग में चांदी, डिस्कस थ्रो में दो मेडल

    Gold Coast News, 13 April 2018 :   भारत ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में गुरूवार को धमाकेदार शुरुआत की और स्टार पहलवान सुशील कुमार (74 किग्रा) और राहुल अवारे (57) ने देश को स्वर्ण पदक दिलाए, जबकि बबीता कुमारी फोगाट (53) ने रजत और किरण (76) ने कांस्य पदक जीते। सुशील और राहुल के स्वर्ण पदकों के साथ अब भारत के गोल्ड कोस्ट में 14 स्वर्ण पदक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर मजबूत हो गया है। भारत पिछले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के 15 स्वर्ण पदकों से अब सिर्फ एक स्वर्ण पदक पीछे है। भारत का स्वर्ण पदकों के लिहाज से यह अब तक का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो चुका है, जबकि अभी खेलों में तीन दिन बाकी है। भारत ने 1990 में ऑकलैंड में जीते 13 स्वर्ण पदकों को पीछे छोड़ दिया है। सुशील ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के बोथा जोहानेस को मात्र 80 सेकंड में 10-0 से पराजित कर राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी स्वर्णिम हैट्रिक पूरी कर ली। सुशील ने इससे पहले 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 66 फ्री स्टाइल वर्ग में और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 74 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। लगातार दो बार ओलंपिक के पदक विजेता सुशील ने फाइनल मैच में मैट पर आते ही बोथा के खिलाफ 6-0 की शुरुआती बढ़त बनाई और फिर उन्हें पूरी तरह नियंत्रित करते हुए स्कोर 8-0 और फिर 10-0 किया और बिना पसीना बहाए 80 सेकंड में स्वर्ण भारत की झोली में डाल दिया। सुशील ने इतनी तेजी के साथ मुकाबला समाप्त किया कि दर्शक भी हतप्रभ रह गए। सुशील ने ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतने के तीन वर्ष बाद जाकर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता, लेकिन फिर अपने घुटने की चोट के चलते प्रो-कुश्ती लीग और एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया। जब सुशील पर सवाल उठाए जाने लगे तो उन्होंने सीधा जवाब न देते हुए गोल्ड कोस्ट में अपने स्वर्णिम प्रदर्शन से आलोचकों को चित कर दिया।

    एक भी अंक नहीं दिया

    सुशील ने कनाडा के जेवोन बेलफोर को 11-0 से, क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट को 10-0 से, सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को चित करके और फाइनल में जोहानेस को 10-0 से पीटकर अपना खिताब बरकरार रखा।

    भारतीय शूटर तेजस्विनी की चांदी

    गोल्डकोस्ट अनुभवी तेजस्विनी सावंत ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। तेजस्विनी ने 102.1, 102.4, 103.3, 102.8, 103.7, 104.6 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 618.9 रहा, जिसके दम पर उसने राष्ट्रमंडल खेलों में छठा पदक जीता। भारत की अंजुम मुद्गल 602.2 अंक लेकर 16वें स्थान पर रही।