GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    HOROSCOPE

    ज्योतिष शास्त्र: 'शनि' होंगे इस 1 राशि में वक्री, इन 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपनी राशि

    (Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    ज्योतिष शास्त्र: 'शनि' होंगे इस 1 राशि में वक्री, इन 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपनी राशि

    New Delhi News, 9 April 2018 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि हर साल वक्री होते हैं। शनि का वक्री कई राशियों के लिए शुभ फलदायक साबित होगा। साथ ही कुछ राशियां ऐसी हैं जिसके लिए शनि अशुभ साबित होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि हर साल वक्री होते हैं। शनि का वक्री कई राशियों के लिए शुभ फलदायक साबित होगा। साथ ही कुछ राशियां ऐसी हैं जिसके लिए शनि अशुभ साबित होने वाले हैं। शनि इस माह 18 अप्रैल 2018 (बुधवार) को वक्री होने जा रहे हैं। इस बार शनि धनु राशि में जाएंगे। शनि इस स्थिति में 6 सितंबर की शाम तक रहेंगे। ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार शनि के वक्री का प्रभाव राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ेगा।

    मेष : मेष राशि में शनि 10 वें और 11 वें भाव के स्वामी होते हैं। शनि के वक्री होने से आपकी राशि के 9 वें भाव में आएंगे। इस भाव में शनि के आने से करियर में रुकावट अथवा व्यवधान उत्पन्न होगा। इस दौरान आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योंकि आप अपनी मेहनत के बल पर ही शनि आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे।

    वृष  : वृष राशि के जातकों को शनि के वक्री होने से पारिवारिक जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपको परिवार वालों के साथ रिश्ते मधुर बनाने के लिए कई प्रयास करने होंगे।

    मिथुन : शनि का वक्री आपके लिए बेहद खास है। शनि इस दौरान आपके ऊपर अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अत्यधिक सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपार सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई नया शुभ समाचार मिल सकता है।

    कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री शुभ नहीं है। शनि के वक्री होने से आपको पारिवारिक मसलों में कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मुद्दे पर अनावश्यक बहस हो सकती है। यह बहस आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगा। इस दौरान आपको बिल्कुल सावधान रहने की आवश्यकता है।

    सिंह : शनि का वक्री आपके लिए लाभ के योग लेकर आएगा। आपको शनि की वक्री की अवधि में लव मैरिज की संभावना अधिक है। इस दौरान आपके सामने चुनौतियां आएंगी। छोटे-मोटे विवादों की वजह से पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो सकते हैं।

    कन्या: शनि का वक्री आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। कन्या राशि के जातकों के लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस वक्री की अवधि में आपको अपने परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। कोई बड़ी सफलता मिलने की अधिक संभावना है।

    तुला : तुला राशि के लिए शनि का वक्री शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातक अपनी दृढ इच्छा शक्ति से बड़ी सफलता हासिल करेंगे। साथ ही आपको इस वक्री के दौरान मानसिक तनाव भी बना रहेगा। लम्बी अथवा छोटी यात्रा पर जाने की संभावना है। 

    वृश्चिक : इन लोगों के जीवन में पारिवारिक अशांति बढ़ने की संभावना है। रिश्तों में दरार आ सकती है। किसी कारणवश परिवार से दूर भी रहना पड़ सकता है।

    धनु : इस समय आपको मानसिक तनाव और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि पारिवारिक जीवन में आपके भाई-बहनों को खुशियां और समृद्धि प्राप्त होगी।

    मकर : स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान आपको धन हानि हो सकती है। इस साल आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

    आपको कमाई के कई अवसर मिलेंगे। यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल साबित होगा।

    कुंभ : शनि के वक्री होने से कुंभ राशि के लोगों को कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। कुंभ राशि के लोगों को उनकी संपत्ति की वजह से भी धन लाभ होगा।

    मीन : शनि का वक्री होना आपकी राशि के लिए कुछ हद तक शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको अपनी आय से अधिक खर्च होंगे। अनावश्यक धन का खर्च हो सकता है। कुछ विलंब से बड़ी सफलता मिलने वाली है